भारत
'बेइज्जती को सह नहीं पा रही हूं'...मैडम की थप्पड़ से आहत 10वीं की छात्रा ने खुदकुशी की
jantaserishta.com
11 July 2023 1:57 PM IST

x
मेकअप की वजह से डांट-फटकार की गई थी।
धनबाद: धनबाद के तेतुलमारी में शिक्षिका की डांट और थप्पड़ से आहत होकर 10वीं की एक छात्रा उषा कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। छात्रा स्थानीय संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ती थी और तेतुलमारी के हनुमानगढ़ी के स्व विजय बाउरी की पुत्री थी।
घर में जब उसने फांसी लगाई, उस समय कोई नहीं था। मां वंदना देवी पड़ोस में गई हुई थी, जबकि भाई-बहन भी घर पर नहीं थे। घर लौटने पर उन्होंने उषा को स्कूल ड्रेस में ही दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आज स्कूल में एक शिक्षिका ने मुझे सबके सामने थप्पड़ मारा। बच्चों के सामने मुझे बेइज्जत कर स्कूल से बाहर कर दिया। मैं इस बेइज्जती को सह नहीं पा रही हूं और इसी वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं।
उसने शिक्षिका का नाम सिंधु मैडम लिखा है। इधर शिक्षिका सिंधु झा ने कहा कि स्कूल के अनुशासन के नियमों के अनुसार मेकअप करके आना मना है। उषा को मेकअप की वजह से डांट-फटकार की गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया अनुशासन को लेकर की कई इस छोटी सी कार्रवाई की वजह से वह ऐसा कदम उठा लेगी, इसका अंदाजा नहीं था।
Tagsधनबादधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसखुदकुशीशिक्षिकाथप्पड़dhanbaddhanbad newsdhanbad policesuicideteacherslap
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





