भारत

108 साल की अनीश नहीं रहीं , देखी थी आजादी की लड़ाई

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:27 AM IST
108 साल की अनीश नहीं रहीं , देखी थी आजादी की लड़ाई
x
लोग उनसे सुनते थे आजादी के किस्से।

दरभंगा: देश की आजादी की लड़ाई देखने वाली अनीश फातिमा का 108 साल की उम्र में निधन हो गया. अनीश फातिमा का जन्म साल 1914 में हुआ था. वो बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय के इस्माइलगंज की रहने वाली थी. उनके पति की मौत बहुत पहले हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि ह्रदय गति रुकने के कारण उनकी मौत हुई. इस उम्र में भी वो आराम से चलती फिरती थीं.

अनीश फातिमा की मौत के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है. दूर- दूर से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अक्सर लोग उनके पास आजादी की लड़ाई के किस्से कहानी सुनने आते थे. मृतक के रिस्तेदार जिआउल हसनैन जिआ ने बताया कि काफी गम का दिन है क्योंकि आजादी की लड़ाई को काफी करीब से देखने वाली 108 वर्ष की अनिशा फातिमा अब इस दुनिया में नहीं रही.
स्वतंत्रता दिवस आता था तो काफी खुशियां मनाती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि अनीश फातिम के जाने से हर कोई बेहद दुखी है लेकिन उनके अच्छे कामों और व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा. अनीश फातमा के अंतिम दर्शन को पहुंचे रामचंद्र मिश्रा ने बताया की बहुत कम लोग इतने उम्र तक जीवित रहते. लोगों के जेहन में वो हमेशा जिंदा रहेंगी.
बुधवार को ही पूरे विधि विधान के साथ जनाजे की नमाज अदा करते हुए उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया. इस मौके पर उनके करीबी रिश्तेदार और आसपड़ोस के लोग मौजदू थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story