भारत

शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार, CMHO ने क्या बताया?

jantaserishta.com
23 May 2024 9:48 AM IST
शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार, CMHO ने क्या बताया?
x
लोगों ने मिश्री मावा खाया था।
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग के चलते 107 लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बिलोना गांव में बुधवार की रात भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था।
लालसोट के मुख्य प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. पवन जैन ने बताया कि बीती रात बिलोना गांव में एक शादी मे भात का कार्यक्रम चल रहा था। इन लोगों ने कार्यक्रम में मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी। बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक करके फूड प्वाइजन के शिकार लोगों को भर्ती कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे लोगों की फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई। उधर 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर इलाज किया गया इसके बाद भर्ती मरीजों के लिए बेड कम पड़ने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ मरीजों के जिला अस्पताल लालसोट में रेफर किया गया, जहां 27 लोगों का इलाज किया गया।
दौसा के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा, लालसोट के बीसीएमओ सहित विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सीएमएचओ ने बताया कि रात 12 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का आना शुरू हुआ और तड़के चार बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई फिलहाल तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । इधर बताया तो यह भी जा रहा है कि बिलोना गांव में अपनी बहन के यहां भात देने आये भातई अपने साथ मिश्री मावा लेकर भाड़ोती से बिलोना आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story