भारत

पंजाब में 105 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई, मंत्री ने कही ये बात

jantaserishta.com
29 April 2023 11:03 AM IST
पंजाब में 105 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई, मंत्री ने कही ये बात
x

DEMO PIC 

चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब में शुक्रवार को गेहूं की आमद 105 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। यह पिछले साल की कुल आमद 102.7 लाख मीट्रिक टन से अधिक है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा, सरकारी एजेंसियों द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक पहले ही खरीदा जा चुका है।
मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को मंडियों में 4.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई, और इस रुख के साथ पिछले सीजन की तुलना में गेहूं की कुल खरीद कम से कम 20 लाख मीट्रिक टन अधिक होगी।
किसानों को एमएसपी भुगतान पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार तक 5,72,822 किसानों को भुगतान के लिए 18,366 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान जारी कर दिया जाए।
मंत्री ने आगे कहा कि गेहूं की खरीद में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे गेहूं खरीद सीजन के दौरान राज्य में वाहन ट्रैकिंग प्रणाली लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीपीएस लगे वाहनों की संख्या बढ़कर 30,000 से अधिक हो गई है। वाहन ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से 20,2250 से अधिक ऑनलाइन गेट पास जारी किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story