भारत

पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, अग्निमित्रा पॉल ने केंद्र सरकार का जताया आभार

jantaserishta.com
17 Jan 2026 12:18 PM IST
पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, अग्निमित्रा पॉल ने केंद्र सरकार का जताया आभार
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रेलवे ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 101 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत भी की जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे पर शुरू किया जाएगा।
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में करीब 1,300 रेलवे स्टेशनों का पूरी तरह कायाकल्प किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में इस परियोजना पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से काम हो रहा है, जिसमें से 101 स्टेशन राज्य के हैं।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि विकास सिर्फ स्टेशन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर सेक्टर में भारत को आगे ले जाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत एक विकसित देश बने। भारत पहले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भाजपा विधायक ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदा में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन और स्टेशन योजना विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अग्निमित्रा पॉल ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अमृत भारत परियोजना में पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिससे राज्य के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे सेवाएं और बेहतर होंगी। पीएम मोदी शनिवार को मालदा का दौरा करने वाले हैं और देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो बंगाल के हावड़ा और असम के कामाख्या को जोड़ेगी।
इसके साथ ही उत्तर बंगाल और उत्तर पूर्व को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मालदा टाउन स्टेशन पर स्कूली छात्रों से भी बातचीत करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story