भारत

भारत में कोरोना के 1,007 नए मामले

jantaserishta.com
14 April 2022 9:32 AM IST
भारत में कोरोना के 1,007 नए मामले
x

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,007 मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले में कोरोना के मामलों में 7.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन पहले देश में कोरोना के 1,088 मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर के 11,058 रह गए हैं. फिलहाल देश में सक्रिय मामले अब कुल मामलों का महज 0.03 फीसदी ही बचे हैं.

कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या पिछले 24 घंटे में 818 दर्ज की गई है, जिसके बाद देश में ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्‍या बढ़कर के 4,25,06,228 रह गई है.
देश में रिकवरी रेट बढ़कर के 98.76 फीसदी हो गई है. वहीं पर डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर के 0. 23 फीसदी हो गई है. साथ ही वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.25 फीसदी हो गई है.
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4,34,877 टेस्‍ट किए गए हैं. इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना के 83.08 करोड़ टेस्‍ट हो चुके हैं. वहीं देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में 186.22 करोड़ वैक्‍सीन की डोज लगाई जा चुकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story