भारत
स्वास्थ्य विभाग में मिलेगी 10 हजार नौकरियां, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने बताया पूरा प्लान
jantaserishta.com
31 May 2023 3:39 PM IST

x
DEMO PIC
हरिद्वार (आईएएनएस)| उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 10,000 नौकरियां स्वास्थ विभाग द्वारा दी जाएंगी, जिसमें 3000 नर्स स्टाफ की हैं। जल्दी ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने हरिद्वार जिले में अच्छा कार्य करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ और टीम को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत में फ्री इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां कि आयुष्मान सबके लिए है तथा अभी तक 53 लाख लोगों ने कार्ड बनवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में प्रत्येक महीने स्वास्थ चौपाल लगाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सजगता की वजह से तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।
डॉ रावत ने कहा कि हम अपने राज्य को तंबाकू मुक्त कैसे करें इसको लेकर व्यापक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 9 लाख 73 हजार लोगों ने तंबाकू छोड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर मंत्री धन सिंह रावत ने सभी को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विकास तिवारी, अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह, सी.एम.ओ डॉ मनीष दत्त, रेड क्रॉस सचिव डॉ नरेश चौधरी, गंगा सभा के महामंत्री तनमय वशिष्ठ संदीप गोयल डॉ अर्चना ओझा, डॉ राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, सीएमएस राजेश गुप्ता सीएमएस रुड़की, एन एस रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तरुण एवं डॉ सुमित सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsउच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावतडॉ.धन सिंह रावतनौकरियांस्वास्थ्य विभागHigher Education Minister Dr.Dhan Singh RawatDr.Dhan Singh RawatJobsHealth Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





