भारत

एसपी के घर से 100 मीटर, तो पुलिस चौकी से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर चोरों का कारनामा, किया ये काम

jantaserishta.com
6 Jun 2021 1:45 PM IST
एसपी के घर से 100 मीटर, तो पुलिस चौकी से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर चोरों का कारनामा, किया ये काम
x
लोगों ने दी सूचना...

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर अधिकारियों की नाक के नीचे से चंदन का पेड़ काटकर उठा ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी. एक तरफ 100 मीटर पर एसपी आवास है. यहां पुलिसकर्मियों का तांता लगा रहता है. दूसरी तरफ महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है जहां लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती है.

लोगों ने दी सूचना
इतने सुरक्षित स्थान में राम जानकी मंदिर के परिसर में 50 वर्ष से भी पुराना चंदन का पेड़ काटकर चोर उठा ले गए. इसकी भनक ना तो पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को लगी और ना ही बड़े साहब के आवास पर तांता लगाए साहब लोगों को ही लगी. सुबह जैसे ही भोर में लोग टहलने निकले सड़क किनारे पेड़ कटा देखकर लोगों के होश उड़ गए. लोगों के सूचना देने के बाद 20 मीटर की दूरी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई. पुलिस के नाक के नीचे से पेड़ काटने के मामले में उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. वे सिर्फ दबे मन से बस यही कह रहे हैं कि मामला सज्ञान में आया है, कार्रवाई की जाएगी.
मशीन के काटा गया पेड़
कुशीनगर में पड़रौना सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर रविंद्र नगर पुलिस चौकी स्थापित है. पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर राम जानकी मंदिर के परिसर में सफेद चंदन का वर्षों पुराना पेड़ था. देर रात चोर पेड़ को काट ले गए. कटे पेड़ को देखकर लग रहा है कि मशीन से इसको काटा गया है. चोरों ने पेड़ को काटा, लाद और चलते बने लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. सुबह जैसे लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो कटा पेड़ देख उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद पुलिस की नींद खुली.
की जाएगी कार्रवाई
मामले को लेकर में एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने कहा कि मामला सज्ञान में आया है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि जहां डीएम, एसपी से लेकर जिले के सभी अधिकारी निवास करते हैं. वहां चोर इतने सक्रिय हैं और पुलिस निष्क्रिय. अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story