
x
साओ पाउलो: दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100,000 घर नष्ट हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ म्युनिसिपैलिटी ने बुधवार को एक अपडेट में कहा कि राज्य में उफनती नदियों और बाढ़ से लगभग 1.45 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग दो लाख लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए हैं।
नागरिक सुरक्षा एजेंसी के आंकड़ों के आधार पर, 29 अप्रैल से राज्य में खराब मौसम का दौर शुरू हुआ, जिसमें 99,800 घर या तो पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर तूफान से प्रभावित हुए हैं और आपात स्थिति की घोषणा की गई है।
बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कृषि, पशुधन, उद्योग, वाणिज्य और सेवाओं को 4.6 बिलियन रियल (लगभग 904 मिलियन डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है। केवल एक सप्ताह में, रियो ग्रांडे डो सुल में पांच महीने के बराबर बारिश हुई, जिससे भयानक बाढ़ आ गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





