भारत
जेल से छूटते ही जाग उठी हैवानियत: जेल में 10 साल रहा, आरोपी ने बाहर निकलकर फिर किया रेप
jantaserishta.com
17 Aug 2023 9:41 AM IST

x
DEMO PIC
टॉफी खिलाने के बहाने ले गया.
सतना: जिस बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए न्यायालय ने सजा मुकर्रर की और आरोपी ने सेंट्रल जेल में 10 साल की सज़ा काटी, वही आरोपी सज़ा पूरी करने के बाद जब जेल से बाहर आया तो उसने एक बार फिर दूसरी मासूम से दरिंदगी की. 5 वर्षीय पीड़िता दलित समाज से आती है.
घटना मध्य प्रदेश के सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके की है. बुधवार की शाम पांच बजे जगतदेव तालाब के पास भिक्षावृत्ति कर अपना पेट पालने वाले एक परिवार की बेटी (5 वर्ष) जब कहीं दिखाई नहीं दी, तो बच्ची की दादी ने उसको ढूंढना शुरू कर दिया. क्योंकि बच्ची के माता-पिता कटनी गए थे. कुछ ही दूर में बेटी लहूलुहान हालात में मिली. शाम करीब साढ़े 5 बजे राकेश वर्मा उर्फ रक्कू निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी, घूमते हुए जगतदेव तालाब पहुंचा और बच्ची को देखकर दुलारने लगा, कुछ देर बाद टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठाकर चल दिया. यह देखकर दादी ने रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी भागकर ऑटो में बैठ गया और कृष्णनगर की तरफ चला गया. बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसका पीछा करने लगे, तो वहीं कंट्रोल में भी शिकायत दर्ज करा दी.
खबर लगते ही सिटी कोतवाल शंखधर द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुट गए. लगभग दो घंटे की खोजबीन के बाद मासूम बच्ची अस्त-व्यस्त हालत में दादी को मिल गई. गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद रीवा के संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और फरार होने से पहले आरोपी राकेश वर्मन को दबोच लिया. मासूम के परिजन जगतदेव तालाब स्थित शिवमंदिर में भिक्षावृत्ति करते हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला रजिस्टर्ड किया है.
नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी वर्ष 2012 में पहले भी कोलगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है. अदालत से उसे 10 वर्ष की सज़ा मिली थी. मगर जेल में अच्छे चाल-चलन के आधार पर तीन साल की सजा माफ हो गई और 18 महीने पहले वह जेल से बाहर आ गया था. आरोपी ने छूटने के डेढ़ साल बाद एक बार फिर घिनौना जुर्म दोहरा दिया. सनसनीखेज वारदात सामने आने के तीन घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





