भारत
10 साल की लड़की का प्रिंसिपल ने किया बलात्कार, ले गया अपने घर
jantaserishta.com
5 Aug 2023 8:29 AM IST

x
DEMO PIC
बच्ची को केक खिलाया था।
बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक मानवता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय लड़की का प्रिंसिपल ने बलात्कार किया। यह घटना तब हुई थी जब लड़की गुरुवार सुबह 8.30 बजे स्कूल गई थी। स्कूल शहर के वर्थुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में है। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रिंसिपल लड़की (छात्रा) को स्कूल के बगल में स्थित अपने घर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची बहुत घबराई हुई थी। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को केक खिलाया था। शाम को जब बच्ची घर वापस आई तो उसने अपने माता-पिता से पेट दर्द की शिकायत की। मां ने अंडरगारमेंट में खून बहता देखा तो उसे अस्पताल ले गईं और उसका इलाज कराया। अस्पताल में धीरे-धीरे बच्ची ने अपनी मां को सबकुछ बता दिया।
इसके बाद लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी एस गिरीश ने मीडिया को बताया कि कॉन्वेंट स्कूल का प्रिंसिपल पीड़ित लड़की को स्कूल के बगल में स्थित अपने घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। शाम को घर लौटी बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया था और मां ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था। हमें जानकारी मिली और हमने जांच की तो पता चला कि लड़की की बात सच है। इसके बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsप्रिंसिपलरेपबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसprincipalrapebangalorebangalore newsbangalore police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





