Top News

जिंदगी और मौत से जूझ रही 10 साल की बच्ची, पड़ोसी के कुत्ते ने…

jantaserishta.com
8 Dec 2023 12:52 PM IST
जिंदगी और मौत से जूझ रही 10 साल की बच्ची, पड़ोसी के कुत्ते ने…
x

मुंबई: मुंबई में 10 साल की बच्ची को उसके पड़ोसी के कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। पीड़िता की हालत काफी खराब है। डॉक्टर्स ने करीब 2 घंटे तक उसका ऑपरेशन चलाया और उसे 45 टांके लगाने पड़े। आर्थिक राजधानी की अंधेरी ईस्ट हाउसिंग सासाइटी का यह मामला है। मालूम के पिता ने इसे लेकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। IPC की धारा 154 के तहत यह FIR दाखिल हुई है। पड़ोसियों का दावा है कि इस कुत्ते ने तीसरी बार किसी व्यक्ति के ऊपर हमला किया है।

लड़की के पेरेंट्स ने बताया कि यह घटना 27 नवंबर की है। उन्होंने कहा, ‘हमारी बेटी बिल्डिंग नंबर 5 में रहने वाली अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्त का कुत्ता घर से बाहर निकल आया और उसने मासूम पर हमला कर दिया। उस लड़की की मां ने हमसे कहा कि यह छोटी सी घटना थी। मगर, जब पड़ोसियों ने मुझे बताया कि कितनी बुरी तरह से कुत्ते ने मेरी बेटी पर अटैक किया, तब मुझे इसकी गंभीरता का पता चला।’ उन्होंने कहा कि गहरी चोटों को देखकर हमने अपनी बेटी को हिरानंदानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। डॉक्टर्स करीब 2 घंटे तक उसकी चोटों का ऑपरेशन करते रहे।

कुत्ते के मालिक का कहना है कि वह पीड़िता के इलाज में होने वाले पूरे खर्च को उठाने के लिए तैयार है। एक पड़ोसी ने बताया, ‘हमने कुत्ते के मालिक से कई बार अपील की है कि इसे लेकर कुछ कदम उठाए जाएं, जैसे कि डॉग ट्रेनर हायर करना। मगर, अभी तक उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इस कुत्ते ने तीसरी बार किसी को काटा है।’ 10 वर्षीय लड़की के पिता ने इस मामले को लेकर 30 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू की गई है। आरोपियों से पूछताछ में जो भी निकलकर सामने आएगा, उस आधार पर आगे का ऐक्शन लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story