भारत

शादी समारोह में बवाल, डांस कर रही लड़कियों से युवकों को दूर रहने कहा, फिर...

jantaserishta.com
20 Jan 2023 9:34 AM IST
शादी समारोह में बवाल, डांस कर रही लड़कियों से युवकों को दूर रहने कहा, फिर...
x
DEMO PIC 
लड़की को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक शादी समारोह में डांस कर रही लड़कियों के समूह से कुछ युवकों को दूर रहने के लिए कहने पर गुस्से में 10 साल की एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई, पुलिस ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले शादी समारोह हुआ था और आरोपी ने गुरुवार को इस वारदात को अंजाम दिया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष ने कहा, "हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।"
पीड़िता राजा पाकर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा : "हम गांव में रौशन भैया के विवाह समारोह में गए थे, जहां मैं कुछ अन्य लड़कियों के साथ डांस कर रही थी। कुछ युवक वहां आए और हमारे साथ डांस करने लगे। हमने उनका विरोध किया और वहां से चले जाने का अनुरोध किया। वे आखिरकार चले गए।"
"अगले दिन हम बारात लेकर दुल्हन के गांव गए। बारात से लौटते समय दोनों युवकों ने मुझे रोका और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मैं अपने घर आई और दादी के पास सो गई। गुरुवार की सुबह मैं शौच के लिए निकली, जहां दो युवकों ने मुझे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने मेरे शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मैंने तुरंत शोर मचाया और गांव के कुछ स्थानीय किसानों ने मुझे बचाया।"
शरीर के कुछ हिस्से गंभीर रूप से जल गए हैं, पीड़िता को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story