भारत

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रेत और मिट्टी

jantaserishta.com
10 April 2023 8:22 AM IST
10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रेत और मिट्टी
x
दरिंदगी.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार को 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने बाद में पीड़िता के गुप्तांग में मिट्टी और बालू (रेत) भी डाल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता बच्ची घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। आरोपी वहां आया और बाकी लड़कियों को अपने-अपने घर जाने को कहा।
अन्य लड़कियों के चले जाने पर आरोपी 10 वर्षीय बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसके जननांग पर मिट्टी और बालू भी डाल दिया, क्योंकि काफी खून बह रहा था।
जब बच्ची की मां ने उसे घर में नहीं पाया तो उसने अन्य बच्चों से पूछताछ की। उसे बताया गया कि उसकी बेटी को कोई व्यक्ति उठा ले गया है। मां ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तलाश शुरू की। ग्रामीणों को आते देख आरोपी फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को दी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे इलाज के लिए भी भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल शुरू किया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story