भारत

10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

HARRY
20 Aug 2022 5:04 PM GMT
10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
x

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पैसे देने का लालच देकर आरोपी मासूम को ई-रिक्शा में बिठाकर सुनसान जगह ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मासूम का परिवार बेघर है और दरगाह के पास सड़क पर रहता है। शुक्रवार शाम को मासूम अपने दो छोटे बहन-भाई के साथ सड़क पर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ई-रिक्शा चालक चांद वहां पहुंचा। उसने बातचीत के बाद मासूम को पैसे देने की बात कर ई रिक्शा में बैठा लिया। और सुनसान जगह ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को उसके भाई-बहन के पास छोड़कर फरार हो गया।
मासूम ने रोते हुए सारी बात अपनी मां को बताई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ई-रिक्शा चालक है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। मासूम की काउंसलिंग कराई गई है।
Next Story