भारत

10 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी अभी भी फरार

jantaserishta.com
2 Sept 2023 1:00 PM IST
10 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी अभी भी फरार
x
विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी 10 वर्षीय बेटी जंगल से शौच करने के बाद घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मॉन्टी नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने कहा कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मॉन्टी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story