भारत

10 साल की बच्ची से रेप, गहरे गड्ढे में दफनाया, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 July 2023 2:00 AM GMT
10 साल की बच्ची से रेप, गहरे गड्ढे में दफनाया, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक दरिंदगी भरी घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप करके उसे 10 फीट गहरे गड्ढे में आरोपियों ने दफना दिया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद मासूम की लाश को बरामद किया है। इस मामले पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या कहा पुलिस ने
बेगूसराय में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें घर के मालिक नौकर सहित कुल 6 लोग शामिल हैं। इस मामले में बेगूसराय के एसपी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद 6 लोगों को जो उस घर में रहा करते थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की का शव जमीन के अंदर 10 फीट कर गड्ढा करके उसमें दफना रखा गया था, जिसे खुदाई करके बरामद किया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर FSL टीम पहुंच गई है और पूरे घर की तलाशी जारी है।
इन लोगों ने हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद की थी
एसपी योगेंद्र कुमार कुमार ने यह भी बताया कि लड़की का शव जमीन के अंदर 10 फुट कर गाड़ कर रखा गया था। खुदाई के बाद लड़की का शव बरामद किया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर FSL टीम पहुंच गई है और पूरे घर की तलाशी जारी है।
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह और ओम सिंह, उस घर में एक नौकर महेश कुदल, एक पूर्व मुखिया राकेश कुमार नवीन कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सब लोग मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह के घर में रहते थे, क्योंकि इन लोगों ने हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद की थी। कुल मिलाकर छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस और तहकीकात में जुटी हुई है.
Next Story