सोसायटी की लिफ्ट में फंसा रहा 10 साल का बच्चा, फिर....देखें दंग करने देने वाला वीडियो

गाजियाबाद: गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी केडब्ल्यू सृष्टि से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक 10 साल का बच्चा 12वीं मंजिल पर करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा. जब बच्चे का दम घुटने लगा तो उसने कपड़े उतार दिए. यह पूरा मामला लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. गनीमत यह रही कि बच्चे को सकुशल निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार इस सोसायटी की लिफ्ट खराब हो चुकी है.
#ghaziabad राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी की लिफ्ट में 50 मिनट तक फंसा रहा 10 साल का बच्चा। लिफ्ट में दम घुटने की स्तिथि के बाद बच्चे ने कपड़े तक उतार दिए थे। @NBTDilli @ghaziabadpolice @ghaziabadpolice @Uppolice @RNextension pic.twitter.com/cREXOz0Axy
— Ankit tiwari/अंकित तिवारी (@ankitnbt) November 2, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





