भारत
खाना खाने के बाद टहलने गया था बेटा, लेकिन नहीं लौटा घर, फिर...
jantaserishta.com
26 March 2023 8:56 AM IST

x
मचा कोहराम.
पीलीभीत (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दिलावरपुर गांव में पानी से भरे ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक शिवम के पिता पप्पू लाल के मुताबिक उनका बेटा खाना खाने के बाद टहलने गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा।
बाद में आधी रात को उसका शव पानी से भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शिकायत दर्ज कर ली है।
अपनी शिकायत में लाल ने आरोप लगाया कि किसान ब्रिक फील्ड के मालिक ने मिट्टी की खरीद के लिए खेत में जेसीबी मशीनें लगाई थीं और अनुमन्य सीमा से अधिक जमीन की खुदाई की थी।
गड्ढा गहरा होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर गया और उसमें डूबने से उसके बेटे की मौत हो गई।
घुंगचाई थाने के एसएचओ, राजेंद्र सिरोही ने कहा, मृतक के पिता ने हमसे मामला दर्ज नहीं करने का आग्रह किया है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए ईंट भट्ठा मालिक द्वारा लाल को मुआवजे की पेशकश की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





