भारत

मां ने मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका तो 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

jantaserishta.com
27 Dec 2022 9:13 AM IST
मां ने मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका तो 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या
x
लखनऊ (आईएएनएस)| एक चौंकाने वाली घटना में लखनऊ में 10 वर्षीय एक लड़के ने मां द्वारा मोबाइल फोन छीनने और ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना सोमवार देर शाम हुसैनगंज क्षेत्र के चितवापुर में हुई। परिजनों के मुताबिक, "कुछ दिनों से लड़के ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह घर पर रहता था और फोन पर गेम खेलता था। घरवालों ने उसको कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता था।"
सोमवार को गेम खेलने को लेकर लड़के की मां ने उसे डांटा और फोन छीन लिया।
इसके बाद लड़के ने अपनी बहन को कमरे से बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उसे फंदे पर लटका पाया।
डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत ने कहा, "मां ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। आगे की जांच की जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story