भारत

डकैती की बड़ी वारदात, घर में 10 डकैत की हुई एंट्री, फिर...

jantaserishta.com
6 Dec 2022 6:07 PM IST
डकैती की बड़ी वारदात, घर में 10 डकैत की हुई एंट्री, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला को बंधक बनाकर घर में रखे कैश और आभूषण लूट लिए. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
समस्तीपुर: समस्तीपुर में अपराधियों ने एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है. शहर में भोला टॉकीज के मालिक के घर में डाका डालकर 30 लाख रुपए नगदी और आभूषण सहित महत्वपूर्ण सामान लूट लिए गए हैं.
बताया जा रहा है कि हथियारबंद 10 अपराधियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा. फिर विधवा महिला को बंधक बनाकर घर में रखे कैश और आभूषण लूट लिए. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि वारदात को अल सुबह तीन बजे अंजाम दिया गया था. बदमाशों ने मेन गेट से घुसने के बाद घर के नौकर रामू पासवान को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. फिर अपराधियों ने धीरे-धीरे घर के सारे ताले तोड़ दिए और घर में दाखिल होकर सिनेमा हॉल की मालकिन 55 साल की विधवा मंजूलिका सिंह को कब्जे में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
इस बीच सिनेमा हॉल की मालकिन की अपराधियों के साथ हाथापाई भी हुई. अपराधियों ने पीड़िता का मोबाइल छीनने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद अपराधियों लॉकर और अलमीरा को तोड़कर उसमे रखे नगदी और आभूषण लूट लिए.
इस दौरान अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और हार्डडिस्क को अपने साथ ले गए. वहीं, भोला टॉकीज के संचालक राजकुमार सिंह के घर में भी अपराधियों के द्वारा लूट का प्रयास किया गया. ताला तोड़कर रुपए और आभूषण की तलाश की.
डकैती की घटना अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. डकैती की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी एमएसएच फखरी एवं नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी और अन्य पुलिस बल के जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए है. एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एक एसआईटी बनाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story