भारत

BIG BREAKING: BSF और CISF में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले

jantaserishta.com
24 July 2024 5:01 PM IST
BIG BREAKING: BSF और CISF में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों बीएसएफ और सीआईएसएफ में होने वाली भर्तियों में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। बुधवार को गृह मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला लिया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि अग्निवीर 4 साल मशक्कत करके तैयार होते हैं। इन्हें लेना ऐसे ही है कि जैसे हमें तैयार सैनिक मिल रहे हों। अग्निवीर योजना का सभी बलों को लाभ मिलेगा। थोड़ी सी ट्रेनिंग के बाद ही इन्हें मोर्चे पर तैनात किया जा सकेगा। बीएसएफ ने कहा कि अग्निवीरों के लिए हम 10 फीसदी आरक्षण देंगे और उन्हें आयु सीमा में भी रियायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम तो अग्निवीरों का इंतजार कर रहे हैं। अग्निवीरों के पहले बैच को 5 साल की छूट आयु सीमा में मिलेगा। इसके बाद वाले बैचों को 3 साल की रियायत दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story