भारत

10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एक्शन में SP

jantaserishta.com
17 Nov 2025 8:08 AM IST
10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एक्शन में SP
x
बड़ी खबर.
जींद: प्रदूषण की बढ़ती समस्या और पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जींद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ये कदम उठाया है. जींद पुलिस की ये कार्रवाई पर्यावरण सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पुलिस की जिम्मेदारी में किसी भी स्तर की ढील को बर्दाश्त न करने के संकेत के रूप में देखी जा रही है.
पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि जिला जींद में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने के मद्देनजर पुलिस द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए थे. पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देशों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 10 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. हाल ही में बीट क्षेत्र में पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद ये सख्त फैसला लिया गया.
प्रवक्ता के अनुसार, थाना उचाना-थाना गढ़ी और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही थीं. टीमों ने पराली जलाने के नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया और इसे न जलाने की अपील की. इसके बावजूद कुछ स्थानों पर ऐसी घटनाएं होने से पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी.
जींद एसपी ने आगे के लिए सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी बिना किसी रियायत के कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने आम लोगों से पर्यावरण बचाने के प्रयास में सहयोग करने और पराली जलाने से परहेज करने की अपील की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story