भारत

10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, कार्रवाई के आदेश जारी

jantaserishta.com
9 Nov 2025 3:02 PM IST
10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, कार्रवाई के आदेश जारी
x
सख्त रुख अपनाया.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) के लिए पटना जिला पुलिस बल से 3429 हवलदार और सिपाहियों को चुनाव ड्यूटी के लिए अलग-अलग जिलों में भेजा गया था, लेकिन इनमें से 10 पुलिसकर्मी अब तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
इस लापरवाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है और सभी 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 अक्टूबर को आदेश जारी किया था कि दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) के लिए पटना जिले से कुल 3429 पुलिस बलों को चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न जिलों में भेजा जाए। इसमें सीतामढ़ी के लिए 1153, गया के लिए 577, शिवहर के लिए 49, भागलपुर के लिए 578, जमुई के लिए 308, अरवल के लिए 67 और नवादा जिले के लिए 697 पुलिसकर्मियों की तैनाती तय की गई थी।
सीतामढ़ी जिले में भेजे गए 10 पुलिसकर्मी अब तक रिपोर्ट नहीं कर पाए हैं। इनमें रविकांत निर्ज, संजय कुमार, अमित कुमार, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सपना कुमारी, स्मिता कुमारी, निशा कुमारी, रूबी कुमारी और चित्रा चंद्रवंशी शामिल हैं। इन लोगों ने मतदान ड्यूटी में हिस्सा नहीं लिया।
इस गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए पटना पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से इन सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि इनके खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि चुनाव जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और बाकी कर्मियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null