10 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला...एसपी ने जारी की सूची

फाइल फोटो
पटना. कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पंचायत चुनाव (panchayat elections) से पूर्व बगहा एसपी किरण कुमार जाधव ने विभाग में भारी फेरबदल किया है. दस थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है, वहीं तीन थानाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया गया है. बगहा पुलिस जिला में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें दस थानेदार भी शामिल हैं. बेहतर पुलिसिंग के लिहाज से पुलिस अधीक्षक ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. साथ ही 8 पुलिसकर्मियों से विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण भी मांगा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





