10 लोगों को दबोचा गया, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी दी थी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
उदयपुर: उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने के मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 20 जून को कलेक्ट्रेट के बाहर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में भूपालपुरा पुलिस ने 2 युवक को गिरफ्तार किया है. दरअसल, उदयपुर शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वालों को धमकी देने के मामले में एसपी विकास शर्मा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिस पर प्रतापनगर, सूरजपोल, हाथीपोल, धानमंडी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





