भारत

10 लोगों की मौत, नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटा

jantaserishta.com
19 July 2023 1:08 PM IST
10 लोगों की मौत, नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटा
x
देखें वीडियो.
चमोली: चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने ये जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि जहां यह नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा था वहीं पर एक ट्रांसफार्मर के फटने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। चमोली के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है औऱ साथ ही साथ 10 लोगों के मरने की पुष्टि भी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जिन 10 लोगों की मौत हुई है उनमें पीपलीकोट के आउटपोस्ट इंचार्ज भी शामिल हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story