भारत

10 लोगों की मौत, कई यात्री घायल...बड़ा सड़क हादसा हुआ

jantaserishta.com
15 Aug 2025 10:35 AM IST
10 लोगों की मौत, कई यात्री घायल...बड़ा सड़क हादसा हुआ
x
मचा कोहराम.
बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए हैं. हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस तेज़ रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. हालांकि, हादसे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.
घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्रेन की मदद से बस को ट्रक से अलग किया गया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रक का बिना चेतावनी खड़ा होना और बस की तेज़ रफ्तार इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story