
x
बड़ा हादसा
अल्लूरी। आंध्रप्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां के अल्लूरी जिले में चिंतूर घाट रोड पर जानलेवा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां एक प्राइवेट ट्रैवल बस का कंट्रोल खो गया और वो घाटी में गिर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई,और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. बताया जा रहा है कि ये बस चिंतूर से मारेडुमिली की ओर जा रही थी. यह हादसा मारेडुमिली में तुलसी पकाला के पास हुआ है। बड़ी बात ये है कि हादसे के समय बस में 37 यात्री थे।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





