भारत

रिसॉर्ट में 10 लोग जिंदा जले, भयंकर आगजनी

Nilmani Pal
21 Jan 2025 6:41 AM GMT
रिसॉर्ट में 10 लोग जिंदा जले, भयंकर आगजनी
x
कई घायल

तुर्किये। एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग झुलस गए। दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तुर्किये के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई। उन्होंने कहा कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Next Story