भारत

जूस के दो डिब्बों से 10 मोबाइल बरामद, पूरा मामला हैरान कर देगा

jantaserishta.com
22 March 2023 8:16 AM IST
जूस के दो डिब्बों से 10 मोबाइल बरामद, पूरा मामला हैरान कर देगा
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली जेल प्रशासन ने रोहिणी जेल नंबर 10 में बाहर से फेंके गए जूस के दो कार्टन (डिब्बों) में छिपाकर रखे गए 10 मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रोहिणी सेंट्रल जेल नंबर 10 के कर्मचारियों ने सोमवार शाम को देखा कि किसी ने जेल के अंदर कुछ फेंक दिया है।
अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध वस्तुओं को रियल जूस के दो पैकेटों में कस कर पैक किया गया था। जब पैकेट खोले गए तो दस मोबाइल फोन, चार डेटा केबल और खुला तंबाकू (लगभग 75 ग्राम) बरामद किया गया।
आगे की जांच में पता चला कि पैकेट बाहर से जेल की दीवार पर फेंके गए थे। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story