भारत

10 लाख की फिरौती, युवती, प्रेमी और अपहरण, पढ़ें...पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
11 July 2022 6:09 PM IST
10 लाख की फिरौती, युवती, प्रेमी और अपहरण, पढ़ें...पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में एक युवती ने टीवी सीरीयल 'क्राइम पेट्रोल' देखकर खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. इस साजिश में उसका प्रेमी भी शामिल था. खुद का अपहरण करने के बाद युवती ने अपने पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस की तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया, 'हमें लड़की के पिता अब्दुल सलाम ने अपहरण की सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि वह लड़की मुस्कान को एम.ए. फाइनल का पेपर बी.एड दर्शन कॉलेज में दिलाने गए थे. लेकिन कुछ समय बाद ही हमारे (लड़की के पिता) मोबाइल पर उसके अपरहण की फोटो और 10 लाख रुपये की डिमांड की जाती है.'
एसपी ऋचा तोमर ने आगे बताया, 'हमने कॉलेज का सीसीटीवी खंगाला तो देखा कि लड़की कॉलेज के अंदर न जाकर बाहर जा रही थी और एक लड़के के साथ बाइक पर बैठ गई. बाइक कोटा की तरफ गई थी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने राज खोलना शुरू किया.'
खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली युवती ने कहा, 'मैं और देवेन्द्र दोनों एक ही गांव में पड़ोसी हैं और करीब 2 साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं. हम शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को यह मंजूर नहीं था, इसलिए मैंने और देवेन्द्र ने यह षड्यंत्र रचा कि मेरे किडनैप की फोटो मेरे पिता को मिलने पर वह डरकर मेरी तलाश नहीं करेंगे.'
युवती ने कहा, 'हम लोगों ने अपहरण करने के बाद कोर्ट में शादी करने का प्लान बनाया था. उसके बाद हम दोनों कोटा चले गए. यह प्लानिंग हमें टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर की थी.' फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है. वारदात में शामिल और लोगों की तलाश जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story