भारत

पेट्रोल पंप के मैनेजर से 10 लाख की लूट, केस दर्ज

Shantanu Roy
30 May 2023 12:59 PM GMT
पेट्रोल पंप के मैनेजर से 10 लाख की लूट, केस दर्ज
x
बंदूक की नोक पर लूट
नवादा। नवादा जिले के कादिरगंज थाना इलाके में सड़क लूट की बड़ी घटना हुई है। जहां एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 10 लाख रुपए रिवाल्वर की नोंक पर लूट लिया गया। घटना कादिरगंज_कौआकोल पथ पर ओहरी मोड़ के समीप हुई। एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि रोह में संचालित देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के 10 रुपए लेकर नवादा आ रहे थे। रूपए एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था। रूपए बाइक की डिक्की में रखा था। वे जब ओहरी मोड़ से 500 मीटर आगे कादिरगंज की ओर बढ़े थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश ने उन्हें रोका और रिवाल्वर भिड़ा दिया।
हालात को भांपकर वे बाइक छोड़ शोर मचाते हुए भागने लगे। बाइक सड़क पर ही गिर गई। इस दौरान बदमाश डिक्की से रुपए निकाल रोह की ओर भाग निकले। मैनेजर मनोज सिंह भागते हुए कादिरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस निकली लेकिन संवाद प्रेषण तक लुटेरों का अतापता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में चोरी_लूट की बढ़ती घटना से पुलिसिंग सिस्टम पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं, नई घटना ने पेट्रोल पंप संचालकों के परेशानी बढ़ा दी है। पंप संचालक आए दिन सुरक्षा की मांग करते रहे हैं। बता दें कि पेट्रोल पंप जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव के खास पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सिंह का है। मैनेजर मनोज सिंह उनके रिश्तेदार हैं। वे ही पंप की देखरेख लंबे अर्से से करते रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष कादिरगंज नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tagsपेट्रोल पंप लूटमैनेजर से लूटपाटपेट्रोल पंप मैनेजर से लूट10 लाख की लूटPetrol pump lootedmanager lootedpetrol pump manager looted10 lakh lootedबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story