10 की मौत: ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, 16 घायल, देखें वीडियो

गुजरात के वडोदरा में आईसर ट्रक और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है. वाधोडिया के पास हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग सूरत से पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. अधिकारियों को जरूरतमंदों की मदद करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. मैं दिवंगत आत्माओं की प्रार्थना करता हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





