भारत
10 लोगों की मौत, साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस टकराई
jantaserishta.com
13 Jan 2023 9:55 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नाशिक (आईएएनएस)| शिर्डी साईंबाबा के भक्तों को ले जा रही एक तेज रफ्तार निजी लग्जरी बस शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में पाथरडे के पास एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ जब ठाणे के अंबरनाथ से बस शिर्डी जा रही थी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे और सभी घायल पीड़ितों के लिए मुफ्त चिकित्सा की घोषणा की।
एक अधिकारी ने कहा कि शिंदे ने दुर्घटना के कारणों और दूसरे पहलुओं की जांच के भी आदेश दिए हैं।
हादसे में मरने वालों में कम से कम छह महिलाएं, एक पुरुष और बाकी बच्चे हैं।
घायल पीड़ितों को सिन्नर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ गंभीर लोगों को पुणे के अस्पतालों में ले जाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





