भारत

कश्मीर में शोपियां से 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने डर के कारण छोड़ा पुश्तैनी घर

jantaserishta.com
26 Oct 2022 2:21 PM IST
कश्मीर में शोपियां से 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने डर के कारण छोड़ा पुश्तैनी घर
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद स्थानीय पंडितों के लगभग 10 परिवारों ने डर के कारण शोपियां जिले में अपना घर छोड़ दिया है। ये सभी जम्मू चले गए हैं।
भट्ट को 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में उसके घर के बाहर आतंकवादियों ने मार दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भट्ट की हत्या के बाद 35 सदस्यों वाले लगभग 10 परिवार चौधरीगुंड गांव में अपने पुश्तैनी घर छोड़कर जम्मू चले गए हैं।
इन परिवारों ने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है, जिसमें इस साल सेब की फसल भी शामिल है।
18 अक्टूबर को, दो गैर-स्थानीय लोगों मनीष कुमार और राम सागर को एक अकेले आतंकवादी ने मार डाला। आतंकी ने किराए के एक घर पर ग्रेनेड फेंका, जहां दोनों सो रहे थे।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकवादी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया जब उसने सुरक्षा बलों पर हमला किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story