भारत

एयरपोर्ट पर शटल बस दुर्घटना में 10 लोग घायल

jantaserishta.com
18 Jun 2023 5:12 PM IST
एयरपोर्ट पर शटल बस दुर्घटना में 10 लोग घायल
x
बेंगलुरु: बंगलुरू में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को एक शटल बस खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बस में 17 यात्री सवार थे और यह दो टर्मिनलों के बीच चल रही थी। सुबह करीब 5 बजे हुई इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में केबिन क्रू के दो सदस्य भी थे।
मामूली रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस खंभे से टकराई, या कोई अन्य कारण था। शटल बसें टी1 को नए लॉन्च किए गए टी2 टर्मिनल से जोड़ती हैं, जिसकी दूरी एक किमी से भी कम है। अधिकांश घरेलू एयरलाइंस नए टर्मिनल से संचालित होती हैं। यात्री टी2 तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवा पर निर्भर हैं। बेंगलुरु हवाईअड्डा प्राधिकरण सभी अंतरराष्ट्रीय परिचालनों को नए टर्मिनल में शिफ्ट करने की योजना बना रहा है, जबकि पुराना टर्मिनल घरेलू उड़ानों को संभालेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story