भारत
10 होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मच गई खलबली, पैसों की मांग
jantaserishta.com
27 Oct 2024 3:02 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
लखनऊ: लखनऊ में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर (46,25,623 रुपये) की मांग की है. ये धमकी होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट समेत 10 बड़े होटलों को मिली है. पिछले कई महीनों से देशभर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं.
होटल संचालकों ने धमकी की सूचना पुलिस को दे दी है. शहर के कुल 10 होटलों को ये धमकीभरा मेल आया है. इनमें होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलवेट का नाम शामिल है.
धमकी देने वाले ने मेल में लिखा, 'होटल के ग्राउंड फ्लोर पर काले बैग में बम छिपाए गए हैं. मुझे 55,000 डॉलर चाहिए, नहीं तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा और हर तरफ खून फैल जाएगा. बमों को डिफ्यूज करने का कोई भी प्रयास उनमें विस्फोट कर देगा.'
कुछ दिनों पहले तिरुपति के भी कई होटलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे. इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र था, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था. धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों और खोजी कुत्तों ने होटलों में गहन तलाशी ली, जिससे यह पुष्टि की गई कि यह धमकी एक अफवाह थी.
तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास तीन निजी होटलों को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं. ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम लिया गया है. बीते कई महीनों से इस तरह के बम की धमकी भरे ईमेल फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों को भी आ रहे हैं. अब ये होटलों को भी मिलना शुरू हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





