भारत

10 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, मकान मालिक पर भी कसा शिकंजा

jantaserishta.com
15 March 2025 8:07 AM IST
10 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, मकान मालिक पर भी कसा शिकंजा
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा है. ये सभी महिलाएं थाईलैंड (Thailand) की नागरिक हैं और बिना वैध दस्तावेजों के यहां शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में रह रही थीं. पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चिनहट के मल्हौर क्षेत्र में स्थित शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में कुछ विदेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें छह अलग-अलग अपार्टमेंट्स् में 11 विदेशी महिलाएं पकड़ी गईं. जब उनसे पूछा गया कि फ्लैट कैसे मिले तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं. केवल एक महिला के पास किराए का समझौता (रेंट एग्रीमेंट) था, जबकि बाकी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले.
पुलिस के अनुसार, अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से जब महिलाओं के रहने से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह किराए के समझौते, विदेशी नागरिकों के पंजीकरण से जुड़े ‘फॉर्म C’ (जो कि विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक होता है) और उनके ठहरने के उद्देश्य से जुड़े अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके.
इस मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह, एक अन्य व्यक्ति आर्चित और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन महिलाओं का भारत आने का मकसद क्या था और क्या वे किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त थीं.
लखनऊ पुलिस का कहना है कि अब वे शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों की सख्त निगरानी करेगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगर कोई मकान मालिक विदेशी नागरिकों को बिना उचित कानूनी प्रक्रियाओं के किराए पर रखता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story