भारत

OMG! घर में 10 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा, उसके बाद...

jantaserishta.com
16 July 2026 10:58 AM IST
OMG! घर में 10 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा, उसके बाद...
x
पढ़ें पूरी खबर.
बगहा: बिहार के बगहा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुन्नी लाल के घर में करीब 10 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा निकल आया. सांप को देखते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
सूचना मिलने पर वाल्मीकिनगर की स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी, जिन्हें इलाके में 'स्नेक लेडी' के नाम से जाना जाता है, मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बेहद सावधानी और प्रशिक्षित तरीके से किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. समय रहते रेस्क्यू होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान जहरीले सांप अक्सर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और न ही स्वयं सांप पकड़ने का प्रयास करें. इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दें.
दरअसल, किंग कोबरा दुनिया के सबसे विषैले सांपों में से एक है. इसका न्यूरोटॉक्सिक विष बेहद घातक होता है, इसलिए इसके काटने पर बिना देर किए चिकित्सकीय उपचार कराना जरूरी है.
बता दें कि वाल्मीकिनगर की रहने वाली जानकी देवी अब तक हजारों जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुकी हैं. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से यह कार्य शुरू किया था और कई बार रेस्क्यू के दौरान स्वयं भी सांप के काटने का सामना कर चुकी हैं. इसके बावजूद वह लगातार लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के लिए सक्रिय हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null