भारत
10 दिन तक सुहागरात...दूल्हे की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जानें क्या है पूरा मामला
jantaserishta.com
4 May 2024 4:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
आगरा: यूपी के ताज नगरी आगरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां शादी के बाद दुल्हन ने तबीयत खराब का बहाना बनाकर दूल्हे को 10 दिन तक सुहागरात नहीं मानने दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ महिला फरार हो गई। इस घटना के बाद दूल्हा हैरान रह गया है। पति के पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई हो। थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र के गांव की लड़की की शादी 22 अप्रैल को शमशाबाद की रहने वाली लड़की से हुई थी। शिकायत में पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि शादी के पहले दिन से पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह तबीयत खराब का बहाना बना रही थी। यही नहीं उसने पहले दिन से ही सुहागरात मनाने को मना कर दिया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। युवक पहली मई को फिर पत्नी को वापस लाने गया। पत्नी ने रास्ते में सिर दर्द की बात कहकर दवा ली थी। इसके बाद रास्ते में बाइक सवार युवक आए। गाड़ी रोकने की बात कही। वह गाड़ी से उतरी और उसके गाड़ी पर सवार होकर चल गई। पत्नी के फरार होने पति चिल्लाता रहा पर उसकी पत्नी ने नहीं सुना। घटना से आहत पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। इस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





