
x
फोटो: AI
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी.
ठाणें: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है. जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति के पास से पुलिस ने दस देसी बम बरामद किया है, साथ ही पुलिस ने शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी.
सेंट्रल अपराध यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय शिंदे ने कहा कि इस कार्रवाई को अंजाम एक गुप्त सूचना के आधार पर दिया गया. पुलिस को कहीं से इस बात का पता चला था कि इस आदमी के पास देसी बम हैं. जिसके बाद पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुट गई. पुलिस लगातार व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और जब वो व्यक्ति 2 दिसंबर को जिले के साकेत मैदान के पास पहुंचा, तो उसे पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया.
एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उसके बैग में 10 देसी बम मिले. अधिकारी ने आगे कहा कि रायगढ़ जिले के मानगांव का रहने वाला ये व्यक्ति विस्फोटक बेचने के लिए ठाणे आया था. उन्होंने आगे कहा कि राबोडी पुलिस ने मंगलवार को उस व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने के लिए प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और मामले से जुड़ी जांच कर रही है.
गिरफ्तार होने के बाद जारी पूछताछ में उस व्यक्ति ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बमों को गेहूं के आटे में छिपाकर बेचने के लिए लाया था. उसने आगे कहा कि ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए किया जाता था, जो कि कुछ ग्रामीण इलाकों में आम बात है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





