भारत
10 गिरफ्तारी, हिंदू रक्षा दल ने तलवारें बांटने के लिए गार्डेन में स्टॉल लगाया था
jantaserishta.com
30 Dec 2025 10:27 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित 'हिंदू रक्षा दल' कार्यालय में संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की मौजूदगी में आम लोगों को तलवारें बांटी गईं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए संगठित और तैयार करना बताया गया. मामला पुलिस के संज्ञान आने पर एक्शन लिया गया.
पुलिस ने सार्वजनिक रूप से हथियार वितरण का संज्ञान लेते हुए 16 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं.
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने तलवार वितरण के दौरान कहा कि बहन-बेटियों और स्वयं की सुरक्षा के लिए हर हिंदू परिवार के पास आत्मरक्षा के साधन होने चाहिए. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए समाज को सतर्क रहने की जरूरत बताई. संगठन का दावा है कि आत्मरक्षा की तैयारी से किसी भी असुरक्षा की स्थिति से निपटा जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हथियारों के सही उपयोग के लिए ट्रेनिंग देने की भी योजना है.
सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के वितरण और प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जानकारों के अनुसार, इस तरह का आयोजन कानूनी प्रावधानों और प्रशासनिक अनुमति के बिना दंडनीय है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





