भारत
नकली आयुर्वेदिक दवाएं, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा
jantaserishta.com
17 May 2023 10:27 AM IST

x
DEMO PIC
ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली और लखनऊ में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए नामी कंपनियों की घटिया गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री में शामिल ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। अधिकारी ने कहा कि गिरोह 'नीम हकीम खतरा-ए-जान' ने देशभर में 6,372 लोगों से 1.94 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपियों की पहचान विकास पाल, सोनू पाल, राहुल सिंह, समर, उग्रसेन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रोहित सिंह, सतीश सिंह, राजेश सिंह और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से 42 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप और घटिया क्वालिटी की दवाएं और 'हकीम सुलेमान ग्रुप' का डेटा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अनायुर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (यूएमपीएल) मैनेजर एडमिन सचिन दहिया ने दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट में एक शिकायत कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नकली, कृत्रिम, गलत ब्रांड वाली और मिलावटी दवाएं कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही हैं जो खुद को उनकी कंपनी के कर्मचारी के रूप में पेश करते हैं।
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) प्रशांत गौतम ने कहा, दहिया ने आरोप लगाया कि लोग विभिन्न मोबाइल नंबरों से ग्राहकों को कॉल करते हैं और उन्हें रियायती दरों पर दवाइयां बेचने का लालच देते हैं, जिससे ग्राहकों को लाभ के बजाय नुकसान होता है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया था कि जालसाजों ने यूएमपीएल का डेटा भी हासिल किया और साल 2017 के बाद से करीब 6,372 ग्राहकों/मरीजों को उनके द्वारा 1.94 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
जांच के दौरान, विभिन्न कूरियर कंपनियों से प्रासंगिक खाता विवरण और कथित नंबरों के कॉल विवरण रिकॉर्ड एकत्र किए गए तथा उनका विश्लेषण किया गया, जिससे यह पता चला कि खाते दिल्ली और लखनऊ से खोले गए थे।
डीसीपी ने कहा कि कथित नंबरों के स्थान भी दोनों शहरों में पाए गए। हालांकि, कथित व्यक्तियों के पते नहीं मिल रहे थे। इसलिए, टीम ने व्यापक विश्लेषण किया और व्यापक क्षेत्र की जांच की और अंत में स्वरूप नगर (दिल्ली), इंदिरा नगर और जानकीपुरम (लखनऊ) में स्थित तीन कॉल सेंटरों का पता लगाने में सफल रही।
नतीजतन, पुलिस टीमों ने तीनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी ने कहा कि राहुल इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड है।
डीसीपी ने कहा कि इन कॉल सेंटरों पर टेलीकॉलर रियायती दवाओं के बहाने शिकायतकर्ता कंपनी के ग्राहकों को लुभाते थे और उन्हें घटिया गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक दवाएं बेचते थे।
Tagsदिल्ली पुलिसनकली आयुर्वेदिक दवाएंदिल्लीलखनऊ10 गिरफ्तारDelhi PoliceFake Ayurvedic MedicinesDelhiLucknow10 arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





