भारत

सर्विस सेंटर में लगी आग, 10-12 मोटरसाइकिल जलकर राख

Admin4
6 March 2024 1:37 PM IST
सर्विस सेंटर में लगी आग, 10-12 मोटरसाइकिल जलकर राख
x
देहरादून। जिले थाना प्रेम नगर के अंतर्गत रात्रि में मीठी बेंरी चौक के पास एक सर्विस सेंटर में आग लगने से लगभग 10-12 मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई.
कंट्रोल रूम में मीठी बेरी चौक पर किसी दुकान में आग लगने की सूचना मिली. इस पर तत्काल थाना प्रेमनगर से Police बल और फायर सर्विस को मौके पर रवाना किया गया. मीठी बेरी चौक पर मुकेश पुत्र राजकुमार निवासी मीठी बेरी, की गणपति सर्विस सेंटर नाम से मोटरसाइकिल सर्विस की दुकान में आग लग गई थी, जिसमें लगभग 10-12 मोटरसाइकिल, जो सर्विस होने के लिए आयी थी, जलकर राख हो गईं.
Next Story