भारत
बिहार में महागठबंधन सरकार की 1 साल की उपलब्धि मात्र अपराध, भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी: विजय सिन्हा
jantaserishta.com
9 Aug 2023 5:54 PM IST

x
पटना: बिहार विधानमंडल में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर अपराध की घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। सरकार की उपलब्धियों के विषय में उन्होंने कहा कि इस सरकार की एक साल की उपलब्धि मात्र अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी भर है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस एक साल में 5,000 से ज्यादा लोगों को गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि राजधानी में जहां मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री रहते हैं, वहां प्रतिदिन एक या उससे अधिक लोगों की हत्या हो रही है, यही इस सरकार की उपलब्धि है।
उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में पुल ढह गया, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं होता, यही नहीं अधिकारी को पुरस्कृत किया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव आईएनडीआईए की एकजुटता और वास्तविक संख्या को परखने के लिए है। विपक्षी दलों का महागठबंधन वास्ताव में भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों की जमात है।
उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर के अलावा देश में बिहार भी है। बिहार में दलित बहू, बेटियों की इज्जत तार-तार किया गया। पति के सामने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन भाजपा के अलावा किसी ने इस पर मुंह नहीं खोला। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस आज नकारात्मक राजनीति कर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। बिहार की उपेक्षा करना कांग्रेस को महंगा पड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





