भारत

एक तरफा प्यार में गई 1 जान, ओझा ने अपनी श‍िष्या के पति का करवाया मर्डर, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
2 July 2021 10:01 AM IST
एक तरफा प्यार में गई 1 जान, ओझा ने अपनी श‍िष्या के पति का करवाया मर्डर, जानिए पूरा मामला
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.

झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक तरफा प्यार में एक ओझा ने अपनी श‍िष्या के पत‍ि की हत्या करवा दी. इस काम में ओझा ने मृतक के साले को भी म‍िला ल‍िया. इस मामले का खुलासा करीब 20 द‍िन बाद पुल‍िस ने क‍िया.

झारखंड के सरायकेला ज‍िले की खरसावां पुलिस ने बीते 13 जून को तिरुलडीह थाना अंतर्गत झारखंड बंगाल सीमा से सटे कारू नदी के तट से बरामद पोदोलोचन गोप के शव मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने उसकी पहचान सत्यनारायण गोप के रूप में की है जो ओझा गुणी का काम करता है.
जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि सत्यनारायण गोप मृतक की पत्नी से विवाह करना चाहता था, लेकिन बीते 2 मई को मृतक के साथ परिजनों ने शादी कराई थी.
इस बात से सत्यनारायण नाराज हो गया और उसने मृतक के साले को अपने साथ मिलाकर मृतक को 13 जून को कारू नदी के पास ले जाकर शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी.
पुलिस की गिरफ्त में आए एक आरोपी का नाम मनोज अहीर बताया जा रहा है जबकि दूसरा नाबालिग है. दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. एसपी ने बताया कि मामले का मुख्य अभियुक्त जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story