
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 23.11.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 1 लाख 73 हजार 730 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में दर्ज 13 करोड, 58 लाख, 68 हजार, 905 मतदाताओं के एक-एक नाम की की गई जाँच, पड़ताल में करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाता पकड़ में आये हैं। 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल (MOTHER ROLL) मतदाता सूची का सत्यापन कराये जाने पर मतदाता का नाम समान, रिलेटिव का नाम समान, पता समान, आयु समान, सभी विवरण समान तथा सभी के इपिक नम्बर अलग-अलग दर्ज पाये जाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कई स्थानों पर अलग-अलग बडी संख्या में दर्ज पाये गये है। बड़ी संख्या में बहु-प्रविष्ठियां (DUPLICACY) उजागर हो रही है। समाजवादी पार्टी ने करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम, मतदाता क्रम संख्या, पोलिंग बूथ संख्या, विधानसभा वार व जनपद वार ईमेल आई.डी. से मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भेज दिया है। 11 नवम्बर 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई घोषणा “डुप्लीकेट मतदाता खोजने वाले राजनैतिक दल या व्यक्ति को नकद पुरस्कार दिया जायेगा“ के आधार पर करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाता को खोजने और सबसे पहले सूची सौंपने के लिए समाजवादी पार्टी को सभी नकद पुरस्कार दिये जायें। 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल (MOTHER ROLL) मतदाता सूची बडे पैमाने पर डुप्लीकेट मतदाता दर्ज पाये जाने पर भारत निर्वाचन आयोग की शाख पर कई सवाल खडे हो रहे हैं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्र सम्पन्न कराने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं दुरुस्त बनाया जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 1 लाख 73 हजार 730 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में दर्ज 13 करोड, 58 लाख, 68 हजार, 905 मतदाताओं के एक-एक नाम की की गई जाँच, पड़ताल में करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाता पकड़ में आयें हैं। 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल (MOTHER ROLL) मतदाता सूची का सत्यापन कराये जाने पर मतदाता का नाम समान, रिलेटिव का नाम समान, पता समान, आयु समान, सभी विवरण समान तथा सभी के इपिक नम्बर अलग-अलग दर्ज पाये जाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कई स्थानों पर अलग-अलग बडी संख्या में दर्ज पाये गये है। बड़ी संख्या में बहु-प्रविष्ठियां (DUPLICACY) उजागर हो रही है। समाजवादी पार्टी ने करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम, मतदाता क्रम संख्या, पोलिंग बूथ संख्या, विधानसभा वार व जनपद वार ईमेल आई.डी. से मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भेज दिया है। 11 नवम्बर 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई घोषणा “डुप्लीकेट मतदाता खोजने वाले राजनैतिक दल या व्यक्ति को नकद पुरस्कार दिया जायेगा“ के आधार पर करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाता को खोजने और सबसे पहले सूची सौंपने के लिए समाजवादी पार्टी को सभी नकद पुरस्कार दिये जायें। मतदाता सूची में दर्ज करीब 1 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के विवरण का संक्षिप्त उदाहरण निम्न है- जनपद गोरखपुर, 322-गोरखपुर शहर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 427 पर मतदाता क्रम संख्या 711, 379, 745, 09, 10, 11 पर क्रमशरू एक ही मतदाता अर्चना गुप्ता, पिता का नाम प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मकान संख्या 122बी, आयु 35, लिंग महिला, 6 बार दर्ज है। और सभी में ईपिक नम्बर अलग-अलग है। https://t.co/2PfVn6zjmP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 23, 2026





