भारत

बस और ऑटो की टक्कर में 1 की मौत, हुआ कुछ यूं....

jantaserishta.com
10 May 2022 4:50 PM IST
बस और ऑटो की टक्कर में 1 की मौत, हुआ कुछ यूं....
x

हैदराबाद: तेलंगाना के जहीराबाद में एक बस और ऑटो की टक्कर हो गई. जिसके बाद ऑटो में आग लग गई और उसके अंदर बैठे 10 वर्षीय बच्चे की जलने से मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं. हादसा हैदराबाद-मुंबई हाईवे पर जहीराबाद सिटी के पास सुबह 4:30 बजे हुआ.

ऑटो कुछ सवारियों को लेकर हैदराबाद से उदगीर की ओर जा रहा था. जबकि, बस मुंबई से हैदराबाद की ओर आ रही थी. जहीराबाद सिटी के अलगोल में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसके कारण ऑटो में आग लग गई. इसमें सवार 10 वर्षीय बच्चा गाड़ी के अंदर जिंदा जल गया. जबकि चार लोग हादसे में घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
इससे पहले अब्दुल्लापुरमेट के बटासिंगाराम के पास एक कार ट्रक से जा टकराई थी. कार में एक दंपति सवार था. हादसे के बाद पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान गिरिजा कुमारी के रूप में हुई. वह अपने पति हरिनारायण के साथ कार में सवार थी. हरिनारायण इस हादसे में घायल हुए हैं. वे घूमने के लिए अब्दुल्लापुरमेट की तरफ निकले थे. लेकिन बटासिंगाराम के पास यह हादसा हो गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story