भारत
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल
jantaserishta.com
27 Oct 2022 1:54 PM IST

x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बिलासपुर चौक के पास गुरुवार को एक यात्री बस के ट्रक की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।
बिलासपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा, "दुर्घटना में, राजस्थान के पाली गांव के बस चालक की पहचान प्रवीण (25) के रूप में हुई, जो बस के केबिन में फंस गया था और उसे क्रेन की मदद से निकाला गया, उसे गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।"
घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने कहा, "राजमार्ग को नियमित यातायात के लिए साफ कर दिया गया है।"
एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





